शाहजहांपुर, अक्टूबर 16 -- Shahjahnpur News: तिलहर। संयुक्त मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। गुरुवार को वे नायब तहसीलदार रोहित कुमार संग नवीन मंडी समिति पहुंचे थे। किसानों द्वारा लाए गए धान में नमी मिलने पर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह किसानों को फसल सुखाकर लाने के लिए जागरूक करें और केंद्र पर फसल लाने के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने नमी मापक यंत्रों का भी काफी गहनता से निरीक्षण करते हुए उन्होंने धान की नमी मशीन से नापी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने मंडी सचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रों पर किसानों के लिए बैठने की व केंद्रों तक किसानों की ट्रैक्टर ट्राली पहुंचने की समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: एक नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, केंद्रों पर व...