Shahjahnpur News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, गोली लगने की चर्चा
शाहजहांपुर, अगस्त 17 -- Shahjahnpur News: कलान, संवाददाता। कलान नगर के बालाजी वार्ड निवासी युवक विनय वर्मा की शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर परिजनों और क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।परिजन विनय वर्मा की मौत का कारण बीमारी बता रहे हैं, जबकि क्षेत्र में युवक की गोली लगने से मौत होने की चर्चा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।बताया गया कि विनय वर्मा दो भाइयों में सबसे बड़ा था। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.