Shahjahnpur News: संत सुखदेव महाराज की बरसी पर 52 यूनिट रक्तदान
शाहजहांपुर, सितम्बर 15 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। संत सुखदेव महाराज की बरसी पर श्री कुटिया साहेब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इनर व्हील क्लब शाहजहांपुर की ओर से मेगा रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए 52 यूनिट रक्तदान किया। क्लब अध्यक्ष रीना अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित शिविर में ज्योति शर्मा, मंजुला शर्मा और राजेंद्र कौर ने सहयोग किया। जिला अस्पताल से आए डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, छाया सक्सेना, सोनिया और सतेंद्र ने रक्तदाताओं का सहयोग किया। शिविर के आयोजन में सरदार राजेंद्र सिंह और सरदार कोमल बग्गा का विशेष सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.