शाहजहांपुर, अगस्त 20 -- Shahjahnpur News: संवाददाता संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चल रहे समरसता अभियान के तहत ददरौल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरोरा, दुधौना और कपासखेड़िया में समरसता यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह के भाई विमल सिंह रहे। यात्रा के दौरान संत रविदास के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और सामाजिक भेदभाव मिटाकर समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस दौरान महामंत्री भगवानदीन कनौजिया, महानगर उपाध्यक्ष प्रमुदित मिश्रा, काव्य गुप्ता, अशोक कनौजिया, परमवीर कनौजिया और विनोद कनौजिया महानगर अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजू...