Shahjahnpur News: संक्षेप सिंगल लंबी फोटो संग: चार महीने से दंडवत यात्रा कर रहे भक्त
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: रोजा। बिहार के बांका जिले के चंदन गांव निवासी रविंद्र यादव, नून लाल यादव, गुरुचरण यादव और विष्णु यादव लोक कल्याण की कामना लेकर दंडवत यात्रा कर रहे हैं। 19 जुलाई को बांका रेलवे स्टेशन से हरिद्वार पहुंचे चारों श्रद्धालु वहां से जल लेकर झारखंड स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। करीब चार महीने बाद रोजा जंक्शन थाना क्षेत्र के मंडी गेट पहुंचे। रविंद्र यादव ने बताया कि रोजाना करीब चार किलोमीटर दंडवत यात्रा करते हैं। एक साथी साइकिल से आगे जाकर ठहरने की जगह तलाशता है। रात में मंदिर या सुरक्षित स्थान पर भोजन बनाकर विश्राम करते हैं। यात्रा पूरी होने में अभी करीब चार महीने और लगेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.