शाहजहांपुर, अक्टूबर 10 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को बिजलीपुरा स्थित जिला कार्यालय में कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तनवीर खान ने कहा कि कांशीराम ने दलितों और वंचितों को राजनीतिक शक्ति बनाने में अहम योगदान दिया। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि उन्होंने दलितों को राजनीतिक परिदृश्य में मजबूत पहचान दिलाई। पूर्व विधायक रोशनलाल वर्मा ने संसद में दलितों की आवाज उठाने में उनकी भूमिका बताई। इस दौरान रणजय सिंह यादव, रामसूरत यादव, चौधरी रामकुमार भोजवाल, अतिउल्ला सिद्दीकी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: दगइजह यह भी पढ़ें- Sonbhadra ...