Shahjahnpur News: श्री रुद्र बालाजी धाम में भागवत कथा का शुभारंभ
शाहजहांपुर, अक्टूबर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। पुलिस चौकी उस्मान बाग स्थित श्री रुद्र बालाजी धाम में पितृ पक्ष के अवसर पर संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा एवं पितृ मोक्ष यज्ञ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन व्यासपीठ से आचार्य पं. अंकुर शुक्ल 'ब्रजरादास' ने भागवत के प्रथम श्लोक से कथा का आरंभ किया। उन्होंने भागवत महापुराण को वेदों का सार बताते हुए इसके श्रवण से आत्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति का महत्व बताया। शुकदेव जी द्वारा राजा परीक्षित को कथा सुनाए जाने का प्रसंग भी सुनाया। पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि मंदिर परिसर में यह 19वीं भागवत कथा है। पितृ पक्ष में कथा आयोजन का विशेष महत्व है। प्रथम दिन अतुल श्रीवास्तव, मधुबाला श्रीवास्तव, अरुणिमा डीके सक्सेना, सोनम, डॉ. आरके अवस्थी, डॉ. शालू अवस्थी, सुनीता गर्ग, अलका अरोड़ा, रीमा, मधु, डिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.