शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा, संवाददाता। श्रीराम लीला में कलाकारों के भावप्रवण अभिनय ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। रावण सीता संवाद का मंचन देखने भारी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। माता सीता को खोज रहे प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को घायल जटायु ने बताया लंकापति रावण ने सीता का हरण किया है। अंगद ने रावण के पास जाकर सीता को मुक्त करने का सन्देश दिया लेकिन अहंकारवश रावण ने एक न सुनी। राम दल में युद्ध की तैयारी होने लगी। रावण ने अशोक वाटिका जाकर माता सीता से संवाद किया। हनुमान माता सीता की कुशलक्षेम जानने लंका पहुंच गये। भाव विह्वल प्रभु श्रीराम और माता सीता का वियोग अभिनय दर्शकों को भाव विभोर कर गया। मेला मैदान श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। मेला कमेटी के पदाधिकारी टीम के साथ व्यवस्था में लगे रहे।

हिंदी हिन...