शाहजहांपुर, सितम्बर 3 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाने के लिए लड्डू गोपाल के लिए तैयारियां शुरू हो गयी हैं। जन्माष्टमी के पर्व को शुक्रवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बुधवार शाम से ही बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्र और शृंगार सामग्री की दुकानों पर श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लोग लड्डू गोपाल के लिए नए वस्त्र, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, माला, कंठी, कुंडल, पायल, कड़े, हार, झूला, सिंहासन, मुकुट, चंदन, तिलक, माला और श्रृंगार की अन्य सामग्री खरीद रहे हैं। इसके अलावा पूजा के लिए फूल, माला, धूप, अगरबत्ती, रोली, अक्षत, कलावा, पंचामृत की सामग्री, मिठाई और फल की भी खरीदारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- Simdega News: जन्माष्टमी को लेकर कान्हा के रंग में रंगने लगा बाजार नगर के सद...