Shahjahnpur News: श्रमिक स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
शाहजहांपुर, सितम्बर 26 -- Shahjahnpur News: कांट। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को जमौर स्थित केआर पल्प एंड पेपर्स मिल लिमिटेड में श्रम विभाग की ओर से श्रमिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने पहुंचकर श्रमिकों से मुलाकात की और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। शिविर में बड़ी संख्या में श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों द्वारा श्रमिकों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देने के साथ ही जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। इस दौरान श्रमिकों के स्वास्थ्य और कल्याण को लेकर जागरूकता भी बढ़ाई गई।विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि श्रमिक राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: एक्सपोर्ट फर्म पर श्रम विभाग ने लगाया चिकित्सा शिविर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.