Shahjahnpur News: शोभायात्रा मार्ग की व्यवस्थाएं 8 अक्टूबर तक दुरुस्त करने के निर्देश
शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र एवं रामलीला आयोजन के मद्देनजर मंगलवार को अधिकारियों ने खिरनीबाग रामलीला मैदान तक निकलने वाली गणेश शोभायात्रा के मार्ग का निरीक्षण किया। 8 अक्टूबर को थाना कोतवाली स्थित गांधीगंज के श्री नर्सिंग भगवान मंदिर से शोभायात्रा शुरू होकर रंगमहला, चारखंभा, चौक, कच्चा कटरा, अंजान चौकी, घंटाघर, बहादुरगंज और सदर बाजार थाने के सामने से होते हुए खिरनीबाग रामलीला मैदान पहुंचेगी। निरीक्षण में सीवर लाइन, गड्ढों, टूटी नालियों, जल निकासी, विद्युत तारों और पोलों की स्थिति देखी गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को 8 अक्टूबर से पूर्व सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.