Shahjahnpur News: शोभायात्रा के दौरान बंद रही बिजली सप्लाई
शाहजहांपुर, अक्टूबर 11 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर में शोभायात्रा निकलने के दौरान नगर की करीब दो घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। शनिवार को यात्रा निकलने के दौरान अबदुल्लागंज विद्युत उपकेेंद्र केरूगंज फीडर पर सुरक्षा के दौरान करीब डेढ़ घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र के घंटाघर तथा बहादुरगंज फीडर पर अलग अलग समय में बिजली सप्लाई बंद रखी गयी। इस दौरान लोग अपने घरों के बाहर निकलकर शोभायात्रा देखते रहे। वहीं शोभायात्रा निकल जाने के बाद अलग अलग फीडर की बिजली सप्लाई शुरू की गयी। जेई सुशील वर्मा ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए बिजली सप्लाई को बंद किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.