शाहजहांपुर, नवम्बर 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। व्यापारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने और संगठन का विस्तार करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। महानगर की शेष बाजारों में संगठन की इकाइयों का गठन कर अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। यह निर्णय खिरनीबाग स्थित महानगर कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में व्यापारियों के सामने आने वाली समस्याओं, उनके हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने के मुद्दे पर चर्चा हुई। महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनका समाधान कराने के लिए संगठन स्...