Shahjahnpur News: शेरम-महफ़िले सुख़न में गूंजे शेर-ओ-शायरी के रंग, मिली खूब दाद
शाहजहांपुर, जुलाई 13 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कैंट स्थित एक कैफे में युवा शायर इशरत सगीर के संयोजन में रविवार को 'शेरम-महफ़िले सुख़न' का आयोजन हुआ। इसमें शाहजहांपुर, बीसलपुर, बरेली, हल्द्वानी और तिलहर से आए शायरों व साहित्यप्रेमियों ने शिरकत की। अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ज्ञानेन्द्र मोहन 'ज्ञान' ने की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ हिंदी-उर्दू की साझा साहित्यिक विरासत को सहेजते हैं। महफिल में शमशाद आतिफ़, डॉ. राहिल फ़रीदी, डॉ. शान मिस्बाही, आज़म ख़ान, हमीद ख़िज़र, असग़र यासिर, फ़हीम बिस्मिल, सैयद शारिक़ अक्स, इशरत सगीर, विकास सोनी 'ऋतुराज', साजिद सफ़दर, क़ासिम अख़्तर वारसी, इरफ़ान रूहानी, पुष्पेन्द्र पांचाल, ज़ीशान और संदीप राठौर ने ग़ज़लें और नज़्में पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। यह भी पढ़ें- 860वें उर्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.