Shahjahnpur News: शिव बारात के दौरान बंद रही बिजली, कई इलाकों में आपूर्ति बाधित
शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। नगर में शनिवार शाम शिव बारात निकलने के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कई इलाकों की बिजली आपूर्ति बंद रही। बहादुरगंज विद्युत उपकेंद्र के हुंडालखेल, बहादुरपुरा और टेलीफोन एक्सचेंज फीडर को बारात निकलने के दौरान बंद रखा गया। करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बंद रहने से खलील गर्वी, खलील शर्की, घंटाघर, काजीखेल, अंटा, बहादुरगंज, सदर, लोहिया कॉलोनी, भीमनगर कॉलोनी, सिद्धिविनायक कॉलोनी, केशव नगर कॉलोनी और बहादुरगंज पचराहा समेत आसपास के क्षेत्रों के लोग प्रभावित रहे। विद्युत विभाग ने शिव बारात के दौरान सुरक्षा कारणों से आपूर्ति बंद की थी। बारात निकलने के बाद फीडरों को चालू कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.