शाहजहांपुर, सितम्बर 2 -- Shahjahnpur News: पुवायां। कंप्यूटर सेंटर की शिक्षिका से स्कूटी पर बैठाकर एकांत स्थान पर ले जाकर अश्लील हरकत करने और विरोध पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह कंप्यूटर सेंटर में पढ़ती है और बच्चों को पढ़ाती भी है। 29 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे सेंटर की छुट्टी होने के कारण वह घर लौट रही थी। रास्ते में अशोक शर्मा पुत्र कामता प्रसाद स्कूटी लेकर खड़ा मिला। मोहल्ले का होने के कारण महिला उसके कहने पर स्कूटी पर बैठ गई। आरोप है कि अशोक उसे ढाकिया रोड हाईवे के पास एकांत स्थान पर ले गया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पिता को फोन करने...