शाहजहांपुर, सितम्बर 6 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। शिक्षक दिवस पर समाजवादी शिक्षक सभा के सम्मान समारोह में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर शिक्षा, शिक्षक हित, सामाजिक न्याय और रोजगार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों को कमजोर करके समाज और देश की तरक्की संभव नहीं है। भाजपा सरकारों ने शिक्षा व्यवस्था को बदहाल करने के साथ गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों को शिक्षा व रोजगार के अवसरों से वंचित कर दिया है। खुदागंज रोड स्थित मैरिज हाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश यादव ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की बुनियाद है। सरकार को शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने पर गंभीरता से काम करना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, लोक...