Shahjahnpur News: शिक्षक दिवस पर प्रतिभाएं सम्मानित, गीत-भजनों ने बांधा समां
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। प्रताप इनक्लेव स्थित विजन इंटरनेशनल स्कूल में वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स की ओर से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा, योग, संगीत, कला और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य संरक्षक चंद्रशेखर खन्ना 'धीरू' और संरक्षक अनुजदेव गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। चंद्रशेखर खन्ना ने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। शासकीय अधिवक्ता आशीष त्रिपाठी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता के दौर में भी संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। रंजना तिवारी ने कविता और कौशलेंद्र मिश्रा ने भजन प्रस्तुत किया। संचालन अंशिका बाथम ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.