Shahjahnpur News: शिक्षक एमएलसी चुनाव में सुबह 10 बजे तक 14.13 फीसदी मतदान
शाहजहांपुर, अक्टूबर 23 -- Shahjahnpur News: बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को हो रहे मतदान में सुबह 10 बजे तक शाहजहांपुर में 14.13 फीसदी मतदान हुआ। जिले के 14 मतदान केंद्रों पर कुल 4825 शिक्षक मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। सुबह 10 बजे तक 682 शिक्षक मतदाताओं ने वोट डाले। सुबह 10 बजे तक नगर पंचायत निगोही स्थित मतदान केंद्र पर सबसे अधिक 25.53 फीसदी मतदान हुआ। यहां 235 मतदाताओं में से 60 ने वोट डाले। तहसीलदार तिलहर कार्यालय स्थित केंद्र पर 287 में से 66 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 23 रहा। वहीं, विकास खंड जैतीपुर कार्यालय स्थित केंद्र पर सबसे कम छह फीसदी मतदान हुआ। यहां 150 मतदाताओं में से केवल नौ ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: पोलिंग पार्टि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.