शाहजहांपुर, नवम्बर 2 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की नियुक्ति और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच के लिए एसटीएफ ने विस्तृत ब्योरा मांगा है। इसके तहत जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी शिक्षकों से नियुक्ति पत्र से लेकर शैक्षिक योग्यता के प्रमाणपत्र जमा कराए जा रहे हैं। शिक्षकों को एक सप्ताह के भीतर दस्तावेजों की स्पष्ट प्रतियां और नोटरी से सत्यापित शपथपत्र देना होगा। हाईकोर्ट के 16 अक्टूबर के आदेश के अनुपालन में जारी निर्देशों के तहत शिक्षकों से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, बीएड, बीटीसी और टीईटी या सीटीईटी के प्रमाणपत्र मांगे गए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग में बीएसए या उससे ऊपर के पद पर कार्यरत रहे पारिवारिक सदस्यों और निर्धारित रिश्तेदारों का ब्योरा भी देना होगा। यह भी पढ़...