Shahjahnpur News: शिकायत निस्तारण में अब अधिकारी की मौजूदगी और जियो-टैग फोटो जरूरी
शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: जलालाबाद। शिकायतों के निस्तारण में अब केवल कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थलीय जांच वाली शिकायतों में अधिकारी स्वयं मौके पर जाएं और निस्तारण की रिपोर्ट के साथ अपनी मौजूदगी तथा मौके का जियो-टैग फोटो भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। उन्होंने शिकायतकर्ता की संतुष्टि को निस्तारण की कसौटी बनाने को कहा। शनिवार को तहसील जलालाबाद में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने एसपी सौरभ दीक्षित के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पुलिस की नौ, समाज कल्याण की दो, नगर निकाय की आठ, राजस्व की 14 और विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। यह भी पढ़ें- Moradabad News: औपचारिकता तक सीमित न रहे शिकायतो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.