शाहजहांपुर, सितम्बर 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शाहजहांपुर वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से रविवार को रोजा आईटीआई क्रिकेट ग्राउंड पर डॉक्टर गौर हरि सिंघानिया टी-20 उत्तर प्रदेश वेटरन क्रिकेट लीग के टीम चयन के लिए ट्रायल मैच आयोजित किया गया। इसमें शाहजहांपुर ब्लू ने शाहजहांपुर रेड को 34 रन से हराया।पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहजहांपुर ब्लू ने छह विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। सैफी ने 39, इरफान खान ने 37, संजीव ने 16 और इरफान रजा ने 13 रन का योगदान दिया। रेड की ओर से मनोज यादव और आमिर ने तीन-तीन विकेट लिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर रेड की टीम 19 ओवर में 96 रन पर सिमट गई। रजा हुसैन ने 31 और इमरान पठान ने 12 रन बनाए। ब्लू की ओर से तारिक ने चार और इरफान रजा ने तीन विकेट झटके। शानदार प्रदर्शन के लिए इरफान रजा को मैन ऑफ द मैच चुना...