शाहजहांपुर, जुलाई 14 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। 74वीं अंतर्जनपदीय पुलिस फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 बरेली जोन में मेजबान शाहजहांपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। जीएफ कॉलेज मैदान पर खेले गए पहले सेमीफाइनल में शाहजहांपुर ने रामपुर को 2-0 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट कटाया। अब बुधवार को फाइनल में उसका मुकाबला बरेली से होगा। पहले सेमीफाइनल में शाहजहांपुर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा। यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी की शानदार जीत,गोरखपुर को 4-1 से पराजित कियाआज फाइनल मुकाबलों में बरेली-शाहजहांपुर भिड़ेंगी मैच के दौरान कांस्टेबल हिमांशु विष्ट ने पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद कांस्टेबल मोनवीर ने दूसरा गोल दागकर बढ़त को दोगुना कर दिया। मजबूत रक्...