Shahjahnpur News: शाहजहांपुर नगर निगम को मिलेंगी 25 इलेक्ट्रिक बसें
शाहजहांपुर, अक्टूबर 9 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद वासियों को यातायात में काफी सहूलियत मिलने वाली है। नगर निगम को 25 इलेक्ट्रिक बसें मिलनी हैं। इसके लिए डिपो बनाया जाएगा। निगोही रोड पर जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। यह डिपो रिंग रोड के करीब है। इसका सबसे ज्यादा फायाद निगोही-पुवायां को मिलेगा। हालांकि ककरा में पहले से 25 ई-बसों की क्षमता वाला डिपो मौजूद है। यहां से 22 बसें संचालित भी हो रही हैं। इसके आलावा यूपीएसआरटीसी की तरफ से भी जनपद को 50 बसें मिलनी हैं। इसके लिए सेटेलाइट बस अड्डे पर चार्जिंग स्टेशन बनना है। चार्जिंग स्टेशन के लिए टेंडर मूख्यालय से निकाला जाएगा। बसों के संचालन के लिए ड्राइवरों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। ये 50 बसें अगले साल की शुरुआत में जनपद में दोड़ने लगेंगी। कुल मिलाकर जनपद में सौ इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.