शाहजहांपुर, अगस्त 23 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के लिए गौरव का क्षण रहा। उत्तर प्रदेश टी-20 क्रिकेट लीग में उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट कमेटी के संयोजक एवं शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के संस्थापक आनंद पाठक को मेरठ मावेरिक्स और नोएडा सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। आनंद पाठक ने मुकाबले में सिक्का उछालकर टॉस कराया। इसके अलावा मेरठ मावेरिक्स के खिलाड़ी अक्षय दुबे को सर्वाधिक चौके लगाने के लिए पुरस्कार भी प्रदान किया। लीग आयोजकों की ओर से मिले इस सम्मान पर शाहजहांपुर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। एसोसिएशन के सचिव आलोक मिश्रा, अध्यक्ष विष्णु भूषण जौहरी और आहद सहित अन्य सदस्यों ने हर्ष जताया। उन्होंने कहा कि आनंद पाठक की मौजूदगी से शाहजहांपु...