Shahjahnpur News: शाहजहांपुर किंग ने रेनेसां क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हराया
शाहजहांपुर, अक्टूबर 6 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। तिलहर में खेली जा रही तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज के पहले मुकाबले में शाहजहांपुर किंग ने रेनेसां क्रिकेट अकादमी को दो विकेट से हरा दिया। रेनेसां ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 25 ओवर में सभी विकेट खोकर 160 रन बनाए। अर्जुन ने 31 और अंश ने 24 रन बनाए। शाहजहांपुर किंग के अमोल यादव ने तीन विकेट लिए, जबकि सौरभ और आदि को दो-दो तथा यश यादव को एक विकेट मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाहजहांपुर किंग ने रोमांचक मुकाबले में आठ विकेट गंवाकर अंतिम ओवर में 161 रन बनाकर जीत दर्ज की। भव्य ने 48 और आहद ने 24 रन का योगदान दिया। रेनेसां की ओर से सुंदरम और अख्तर ने दो-दो विकेट लिए। गेंदबाजी में तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अमोल यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज में शाहजहांपुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.