Shahjahnpur News: शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
शाहजहांपुर, अक्टूबर 17 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। शहर के बाबा विश्वनाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं हथौड़ा चौराहा स्थित लंगोटी बाबा मंदिर में भी भक्तों ने पहुंचकर पूजा-पाठ और आरती में भाग लिया। इसके अलावा अन्य प्रमुख मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। मंदिरों में भक्तों ने माता को प्रसाद, फूल और चुनरी अर्पित कर आशीर्वाद मांगा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हाथों में पूजा की थाली, मन में मुरादें लेकर मां के दरबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.