Shahjahnpur News: शान इंटर कालेज में विज्ञान, कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी
शाहजहांपुर, अगस्त 9 -- Shahjahnpur News: मीरानपुर कटरा। शान इंटर कालेज में विज्ञान, कला एवं हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। एसडीएम नीलिमा यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष पूजा कसाना ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में छात्र छात्राओं ने सोलर ट्रेलर, मृदा नमी सेंसर, सिंचाई प्रणाली, स्वचलित अग्नि चेतावनी, आपातकालीन काल प्रणाली, सौर ऊर्जा संचालित स्मार्ट सिटी श्वसन तंत्र, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, प्लोनोटोरियम रोबोटिक के माडल, मंडाना आर्ट, चौक पूरन, मधुबनी की सुंदर पेंटिंग, हिंदी व्याकरण माडल और मिट्टी की बनी आकर्षक कलाकृतियां आदि प्रदर्शित कीं। प्लोनोटोरियम रोबोटिक माडल आकर्षण का केंद्र रहा।प्रबंधक दानिश ज़ीशान खां और प्रधानाचार्य अंशिका जार्ज ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.