शाहजहांपुर, नवम्बर 30 -- Shahjahnpur News: निगोही। शादी के महज पांच महीने बाद ही विवाहिता की जिंदगी खत्म हो गई। ससुराल में कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दहेज मृत्यु का मुकदमा दर्ज किया है। थाना सिधौली के आलमपुर गांव निवासी रामकीरत ने बताया कि उसने पांच महीने पहले अपनी बहन अंजलि की शादी निगोही थाना क्षेत्र के चक्रमली गांव निवासी सक्षम के साथ की थी। शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि पिता से रुपये मंगाने के लिए अंजलि को आए दिन ताने दिए जाते थे और उसके साथ मारपीट भी की जाती थी। प्रताड़ना से परेशान होकर अंजलि ने घर में पंखे के कुंडे से फंदा लगाकर जान दे दी। रामकीरत की तहरीर ...