Shahjahnpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
शाहजहांपुर, जुलाई 20 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में विवाह से इनकार करने के आरोप में सदर बाजार पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नौ जुलाई को एक युवती ने सदर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि रोजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर निवासी साजिद पुत्र स्वर्गीय इश्तियाक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। तहरीर के आधार पर सदर बाजार थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लोधीपुल से हथौड़ा की ओर जाने वाले पुल के अंतिम छोर से साजिद को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.