Shahjahnpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
शाहजहांपुर, सितम्बर 19 -- Shahjahnpur News: ददरौल, संवाददाता। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने आरोप लगाया कि उसी गांव का युवक करीब एक साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। मामले की जानकारी होने पर युवती के परिजनों ने आरोपी के परिवार से शादी कराने की बात कही, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद युवती के परिजनों ने पांच अगस्त को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी निरीक्षक सेहरामऊ दक्षिणी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.