शाहजहांपुर, अगस्त 21 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव रामपुर कलां में स्थित शहीद ऊधम सिंह इंटर कॉलेज में शुक्रवार को नगर खुटार के मोहल्ला कोट निवासी ठाकुर विनोद सिंह की और से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल व इंटर मीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिन्ह व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हरीश दीक्षित व मनोज वर्मा नें छात्र-छात्राओं का उत्साहबर्धन करते हुए प्रशस्ति पत्र,स्मृति चिह्न व मेडल देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर स्कूल के अध्यक्ष गुरमेल सिंह, उपाध्यक्ष संतोष सिंह, प्रबंधक हरबेल सिंह, कोशाअध्यक्ष रंजीत सिंह व प्रधानाचार्य सर्वजीत सिंह उप-प्रधानाचार्य वी पी सिंह आदि सम्मानित जन मौजूद रहे।उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्ध...