Shahjahnpur News: शव रखकर तीन घंटे जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की कर फेंके पत्थर और ताने चप्पल
शाहजहांपुर, अगस्त 7 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। सोलर पैनल चोरी के आरोप के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले युवक उमेश के शव को लेकर शुक्रवार सुबह तिलहर-निगोही मार्ग पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर सड़क जाम कर दी। जाम हटाने पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने धक्का-मुक्की की। कोतवाल पर पत्थर फेंके और चप्पलें भी तानी गईं। इससे मौके पर तनाव बढ़ गया। हालात बिगड़ते देख कई थानों का अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। करीब तीन घंटे तक चले हंगामे के बाद एसपी ग्रामीण दीक्षा भंवरे के मौके पर पहुंचकर फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। नबियापुर गांव निवासी 25 वर्षीय उमेश पर कुछ दिन पहले सोलर पैनल चोरी का आरोप लगाया गया था। इसके बाद बुधवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.