शाहजहांपुर, सितम्बर 5 -- Shahjahnpur News: तिलहर, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर नवीन गल्ला मंडी के पास पंचर की दुकान चलाने वाले युवक को शराब पीकर गाली-गलौज करने से मना करना भारी पड़ गया। आरोप है कि चार युवकों ने असलम के साथ मारपीट की और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। घायल ने पुलिस को तहरीर दी है। मोहल्ला बहादुरगंज निवासी असलम ने बताया कि वह तीन सितंबर की रात अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान मोहल्ले के चार युवक वहां पहुंचे और शराब पीकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने दुकान में रखी लोहे की रॉड उठाकर उसके सिर पर मार दी, जिससे सिर फट गया। चीख-पुकार सुनकर लोगों के पहुंचने और ललकारने पर आरोपी फरार हो गए। असलम ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रभाष...