Shahjahnpur News: शराब ठेके के सेल्समैन पर मारपीट और छह हजार छीनने का आरोप
शाहजहांपुर, जुलाई 10 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। जैतापुर थाना क्षेत्र में शराब ठेके के एक सेल्समैन पर युवक से मारपीट कर छह हजार रुपये छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भिटारा गांव निवासी रामू ने बताया कि वह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पंजाब से घर लौट रहा था। बझेड़ा चौराहे पर स्थित शराब ठेके के सामने पिकअप चालक ने उसे उतार दिया। वहां खड़े अपने गांव के एक व्यक्ति से वह बाइक मांग रहा था। आरोप है कि इसी दौरान शराब ठेके का एक सेल्समैन डंडा लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने डंडे से मारपीट की और उसकी जेब से मोबाइल फोन तथा छह हजार रुपये निकाल लिए। रामू ने बताया कि सूचना मिलने पर उसके माता-पिता मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद मोबाइल फोन तो वाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.