Shahjahnpur News: शराब के नशे में युवक से मारपीट, हालत गंभीर
शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाबूजई में सोमवार शाम विवाद के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में चोट लगी है और खून बह रहा था। घायल रवि (32) पुत्र रामदास निवासी बाबूजई को सूचना मिलने पर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह बेहोशी की हालत में भर्ती है। पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में परिजनों ने आरोप लगाया है कि शराब के नशे में रवि का पड़ोस में रहने वाली विद्यावती और खुशबू से विवाद हो गया था। इसी दौरान हुई मारपीट में उसे चोटें आईं। पुलिस के मुताबिक, परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.