शाहजहांपुर, जुलाई 16 -- Shahjahnpur News: मदनापुर। थाना क्षेत्र के पियरिया गांव में शराब के नशे में एक ग्रामीण ने कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पियरिया गांव निवासी सुरेंद्र सिंह यादव के 42 वर्षीय पुत्र रमेशचंद्र यादव ने मंगलवार को दिनभर शराब पी। शाम करीब पांच बजे उसने घर पर ही कीटनाशक दवा पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन पहले उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए रेफर कर दिया गया। बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रमेशचंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मां रामसुति दौलतपुर ग्राम पंचायत की प्रधान हैं...