शाहजहांपुर, अक्टूबर 26 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मिर्जापुर क्षेत्र के ढाई घाट गंगा तट पर सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु सुबह से घाट पर पहुंचने लगे। दिन चढ़ने के साथ स्नान करने वालों की आवाजाही बनी रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। शरद पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इसी आस्था के चलते आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु ढाई घाट पहुंचे। घाट पर सुबह से ही धार्मिक माहौल नजर आया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: शरद पूर्णिमा का मुख्य स्नान आज, ढाईघाट पर भीड़ कई श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया और पूजा-पाठ किया। ...