शाहजहांपुर, सितम्बर 4 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसपी सिटी देवेंद्र कुमार से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सौरभ दीक्षित के नाम ज्ञापन देकर मोहम्मद अली मार्केट के व्यापारी उवैस अहमद के कथित उत्पीड़न का मामला उठाया। व्यापारियों ने बताया कि उवैस मंडी चौक में 22 वर्षों से जूते-चप्पल की दुकान चला रहे हैं। आरोप है कि दानिश और जीशान उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहे हैं। दुकान के सामने वाहन खड़ा करने, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और एक लाख रुपये रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया गया। उवैस के अनुसार एक सितंबर को आरोपियों ने दुकान खोलने से रोक दिया। सूचना के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप है। व्यापारियों ने आरोपियों पर ...