शाहजहांपुर, नवम्बर 25 -- Shahjahnpur News: तिलहर। मुख्य बाजार में नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे डिवाइडर का व्यापारियों ने चेयरमैन हाजरा बेगम के यहां पहुंच कर विरोध किया। व्यापारियों के विरोध के बाद चेयरमैन ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया। चेयरमैन ने ईओ सुनील कुमार को टेंडर निरस्त कर निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए। जाम लगने की समस्या को देखते हुए नगर पालिका के द्वारा मुख्य बाजार में पोटरगंज बाजार मोड़ से चबेना मंडी गेट तक डिवाइडर कर स्वीकृत किया गया था। इसको लेकर ठेकेदार राशिद के द्वारा कई दिनों से डिवाइडर निर्माण का कार्य कराया जा रहा था। डिवाइडर निर्माण को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता रवि एवं हितेश गुप्ता रिंकू के नेतृत्व में तमाम व्यापारी बुधवार को कुदरत मंजिल चेयरमैन के आवास पर पहुंचे।व्यापारी यह भी पढ़ें- Chandauli N...