शाहजहांपुर, जुलाई 31 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर, संवाददाता। व्यापारियों के हितों की रक्षा व्यापार मंडल की पहली प्राथमिकता है और किसी भी विभाग द्वारा उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उक्त बातें उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कही। वे शाहजहांपुर में लोधीपुर स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में पहुंचे थे। व्यापारियों ने उनका 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। लोकेश अग्रवाल ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़ा रहा है। जीएसटी विभाग, खाद्य विभाग और मंडी समिति की ओर से...