शाहजहांपुर, जुलाई 27 -- Shahjahnpur News: सिंधौली। विकास खंड सिंधौली के गांव मुड़िया पमार में विशाल वैश्य सम्मेलन हुआ। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों वैश्य बंधुओं की मौजूदगी रही। एकजुट शाहजहांपुर, एकजुट वैश्य समाज का संकल्प लिया गया। शाहजहांपुर के समाजसेवी संजय गुप्ता पाइप वाले ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी वर्गों के बीच आपसी सहयोग और संवाद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह अभियान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे वैश्य समाज का सामूहिक प्रयास है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को शिक्षा, सेवा, संगठन और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने सम्मेलन में पहुंचे सभी लोगों का आभार जताते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की。

सम्मेलन में चर्चा सम्मेलन में वरिष्ठ भाजपा नेता शरत चंद...