Shahjahnpur News: वैक्सीनेटर धरने पर, तीन दिन में पांच पशुओं की मौत
शाहजहांपुर, अगस्त 11 -- Shahjahnpur News: जैतीपुर। कस्बे सहित पड़ोसी गांव करकौर में पशुओं में बीमारी फैलने से पशुपालकों में चिंता बढ़ गई है। पिछले तीन दिनों में करकौर निवासी किसान टेनी गुर्जर के चार और जैतीपुर निवासी पंकज सिंह की एक भैंस की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार पशुओं में गलाघोटू और सर्रा रोग जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कई अन्य पशु भी बीमार बताए जा रहे हैं।कस्बे में राजकीय पशु चिकित्सालय है,लेकिन यहां कोई स्थाई डॉक्टर की तैनाती नहीं है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में वैक्सीन आ गई हैं लेकिन अभी तक वैक्सीनेशन शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से मेडिकल टीम भेजकर उपचार और टीकाकरण कराने की मांग की है। प्रभारी पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कौशल कुमार ने बताया वैक्सीनेटर इस समय धरने पर गए हुए हैं। इस कारण समस्या आ रही है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.