Shahjahnpur News: वृद्ध महिला के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर, अक्टूबर 4 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव चमराबोझी निवासी स्वर्गीय मोतीलाल की पत्नी नन्ही देवी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि, वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। कि उसी समय पड़ोस के ही रहने वाले रजनीश, गोकुल, कमलेश उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जिस पर वृद्ध नन्ही देवी ने गाली गलौज का विरोध किया। विरोध करने पर गोकुल, रजनीश, कमलेश, आनंदी पत्नी रामकिशोर ने लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा जिससे नन्ही देवी को गंभीर चोटे आई। पुलिस ने नन्ही देवी की तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.