शाहजहांपुर, जुलाई 30 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। वृद्धा ने एसडीएम कार्यालय परिसर में आत्मदाह का प्रयास किया। जमीन विवाद से परेशान महिला पुवायां तहसील में पहुंची थी। पुस्तैनी जमीन में हिस्सा नहीं मिलने पर कई बार पहुंची थी एसडीएम कार्यालय। लगभग 20 दिन पूर्व भी जमीन में हिस्सा दिलाने का प्रार्थना पत्र दिया था। चक्करों से परेशान होकर गुरुवार को पहुंच गई थी तहसील कार्यालय में। अचानक डीजल उडेल लिया अपने ऊपर, इसी बीच लोगों ने पकड़ लिया। इससे तहसील परिसर में अफरातफरी मच गई। किसी तरह वृद्धा को अलग ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...