शाहजहांपुर, अक्टूबर 28 -- Shahjahnpur News: खुटार। क्षेत्र के गांव सिल्हुआ में बुधवार सुबह खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। खुटार-पुवायां मार्ग पर सिल्हुआ मोड़ के पास तेंदुआ टहलता दिखाई दिया। ग्रामीण ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। सूचना पर वन विभाग ने टीम भेजकर कांबिंग शुरू कराई। सिल्हुआ निवासी सुशील शर्मा सुबह करीब पांच बजे पैदल खुटार जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने खेत में तेंदुए को देखा। अचानक सामने तेंदुआ देखकर वह घबरा गए और शोर मचाते हुए गांव की ओर भागे। बाद में सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर उन्होंने तेंदुए का वीडियो बनाया। तेंदुए की मौजूदगी की खबर फैलते ही ग्रामीणों में खलबली मच गई। लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों के मुताबिक, क्षेत्र में पहले भी कई बार तेंदुआ दिखाई दे चुका है। इस...