शाहजहांपुर, जुलाई 18 -- Shahjahnpur News: बरेली मोड़ स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस यूनिट में शुक्रवार को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि पहले मरीज के तीमारदारों और पैरामेडिकल छात्राओं के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद कुछ ही देर में आधा दर्जन कारों से पहुंचे 15 से 20 लोगों ने डायलिसिस यूनिट में घुसकर छात्राओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा वार्ड में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। छात्राओं के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे डायलिसिस यूनिट में वीआईपी ट्रीटमेंट को लेकर मरीज पक्ष और पैरामेडिकल छात्रा अल्का वर्मा के बीच विवाद हो गया। मरीज का आरोप था कि अल्का उनका वीडियो भी बना रही थी। इसी बीच सूचना पर पहुंचे मरीज के पिता...