शाहजहांपुर, जुलाई 5 -- Shahjahnpur News: शाहजहाँपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के अंतर्गत नाई, बढ़ई, दर्जी, कुम्हार, लोहार, राजमिस्त्री, हलवाई, मोची एवं धोबी ट्रेड के पारंपरिक कारीगरों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण के साथ निःशुल्क टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना, न्यूनतम 18 वर्ष की आयु पूरी करना तथा संबंधित पारंपरिक व्यवसाय से जुड़ा होना आवश्यक है। आवेदन के लिए किसी शैक्षिक योग्यता की अनिवार्यता नहीं रखी गई है। एक परिवार से केवल एक सदस्य ही आवेदन का पात्र होगा। योजना का लाभ केवल जाति के आधार पर नहीं मिलेगा। यदि आवेदक पारंपरिक कारीगर जाति से अलग है तो उसे संबंधित ग्राम प्रधान, नगर पंचायत अध्यक्ष या नगर निकाय के वार्ड सदस्...