शाहजहांपुर, नवम्बर 29 -- Shahjahnpur News: शाहजहांपुर। जनपद न्यायालय में शनिवार को मोटर वाहन अधिनियम से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय के नेतृत्व में आयोजित लोक अदालत में प्रभारी जनपद न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कुल 504 वादों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में 1,12,910 रुपये जुर्माना लगाने का आदेश पारित किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल ने सर्वाधिक 391 वादों का निस्तारण करते हुए 94,110 रुपये जुर्माना लगाया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम प्रतिभा ने 69 वाद निस्तारित कर 9,600 रुपये जुर्माने का आदेश दिया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय मनीष कुमार सिंह ने दो वादों में 1,500 रुपये और तृतीय सौरभ कुमार गौतम ने तीन वादों में 300...