शाहजहांपुर, नवम्बर 19 -- Shahjahnpur News: कलान। नगर में विवाहिता की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।मायके वालों ने जहर देने का आरोप लगाते हुए मारपीट के साथ जमकर हंगामा किया।हालांकि पुलिस भी मौके पर आ गई।किसी तरह मामले को शांत किया। नगर के सरस्वती नगर वार्ड 11 निवासी संदीप शाक्य ने नगर के ही गंगानगर वार्ड के संजू शाक्य की बेटी कीर्ति से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था।संदीप की चार माह की बेटी है।मंगलवार सुबह कीर्ति की अचानक तबयीत बिगड़ गई।परिजन बाहर ले गए।जहां उसकी मौत हो गई।बुधवार शाम को परिजन शव लेकर घर आ रहे थे।आरोप है कि मायके वालों ने रोक लिया।मारपीट करने लगे।हाई-वे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।वहीं पुलिस ने शव को मौके से हटवाकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया।कीर्ति के पिता संजू शाक्य का कहना है कि ससुराल वालों से बेटी का शव देखने ...